Friday, April 24, 2015

कंपनी सचिवों के लिए जारी हुए नए सचिवीय मानक

फंड मैनेजरों और विदेशी निवेशकों का अब भारतीय बाजार में विश्वास बढ़ेगा क्योंकि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने कंपनी कानून 2013 की धारा 118(10) के अनुरूप नया सचिवीय मानक औपचारिक रूप से जारी कर दिया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु भखरू ने इसे जारी किया। इस अवसर पर कंपनी लॉ बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति दिलीप रावसाहब देशमुख भी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति विभु भखरू ने इस अवसर पर कहा कि इस समय भारतीय कंपनी सचिव संस्थान दुनिया भर में अकेला ऐसा संस्थान है जिसने सचिवीय मानक जारी किया है। इससे न सिर्फ उद्योग जगत को लाभ होगा बल्कि नियामक को भी मदद मिलेगी।

इससे देश में कारोबारी माहौल तो बेहतर होगा ही, संस्थानिक निवेशकों का भी विश्वास बढ़ेेगा। कंपनी सचिव संस्थान के अध्यक्ष अतुल एच मेहता ने बताया कि नए सचिवीय मानक से निवेशकों, खास कर फंड मैनेजरों और विदेशी निवेशकों के बीच बेहतर संदेश जाएगा। क्योंकि ऐसे निवेशक बेहतर शासन के नियमों का पालन तो करते ही हैं, इसी तरह का माहौल भी चाहते हैं।

4 comments:

  1. मेरे पास एक रू के 40 सिक्के है जो १९७५ से १९८२ तक के है और मेरे पास 20 पेसे का एक सिक्का है जिस पर गाधी जी की तस्वीर है जो १९४८_१९६९ का है और मेरे पास एक रू का एक सिक्का सिक्का 1960 का है जो बी माकॅ के है मेरा मो. 7566884710

    ReplyDelete
  2. मेरे पास एक रू का पुराना नोट है जिस पर मोन्टेक सिह आहलूवालिया के सान है मेरा मो. 8085229799

    ReplyDelete
  3. Hamare Paas bahut Sare purane Sikke aur hame dekhna hai hamara number hain

    ReplyDelete
  4. Oldkian noate maywhat is your 9634800549marakoema5000

    ReplyDelete