उर्वरक बनाने वाली सहकारी संस्था इफको की सहायक इकाई इफको किसान संचार लिमिटेड (आईकेएसएल) ने ग्रामीण भारत के ई-ट्रांफार्मेशन के लिए अपना वेब पोर्टल ग्राम संजीवनी लांच किया है। इस इंटरएक्टिव पोर्टल में कई तरह के फीचर दिए गए हैं।
ग्राम संजीवनी ने इन उपयोगी सूचनाओं को मोबाइल प्लेटफार्म तक सीमित न करके एक बड़ी संख्या में श्रोताओं व उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण भारत में डाटा तक पहुंच बनाने के कार्य में तथा इंटरनेट के प्रयोग में काफी उन्नति हुई है।
यह पोर्टल इफको व आईकेएसएल की सूचनाप्रद जानकारियों को ऑडियो और वीडियो फार्मेट में अपनी भाषा में प्रयोग में लाने का अवसर प्रदान करता है। इसके जरिए यूजर्स अपना होमपेज सेट कर सकते हैं और अपनी रूचि के अनुसार जिस राज्य से वे संबंध रखते हैं, उससे संबंधित विषय, मंडियों तथा मौसम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें किसान के लिए उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन भी जोड़ा गया है। आईकेएसएस के अध्यक्ष डॉ उदय शंकर अवस्थी और प्रबंध निदेशक, इफको ने कहा कि इस पोर्टल में और अधिक गहन सेवाओं जैसे वर्चुअल एक्सटेंशन सेवाएं, रूरल क्राफ्ट्स तथा रूरल टूरिज्म को भी जोड़ा गया है।

No comments:
Post a Comment