सेबी सेंसेक्स और निफ्टी समेत देश प्रमुख शेयर बाजार सूचकांकों में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही वह सूचकांकों के नियमन के लिये अलग प्रणाली तैयार करने पर भी विचार कर रहा है। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी जैसे देश के प्रमुख सूचकांक का संचालन करने वाली इंडेक्स सर्विसेज एंड मामले से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक देश के शेयर बाजारों में इक्विटी सूचकांकों का प्रबंधन अलग-अलग कंपनियोंया शेयर बाजारों की अनुषंगी इकाइयों द्वारा किया जाता है। यह कंपनियां सेबी के प्रत्यक्ष नियंत्रण में नहीं आतीं। इसीलिए सूचकांकों का आकलन, रखरखान तथा प्रबंधन आमतौर पर इंडेक्स प्रदाताओं के विवेक पर ही टिका होता है। इनके लिये कोई नियामकीय व्यवस्था फिलहाल मौजूद नहीं है। इसीलिए सेबी ने सूचकांकों के नियमन के लिए नई प्रणाली तैयार करने का फैसला किया है, जिसपर तेजी से काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांकों का प्रबंधन एनएसई समूह की कंपनी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रोडक्ट लि. (आईआईएसएल) करती है। इसी तरह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांकों का प्रबंधन एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. करती है। इसमें शेयर बाजार तथा एसएंडपी डाउ जोंन्स इंडिसेस एलएसएल की 50-50 फीसदी भागीदारी है।
No comments:
Post a Comment