मोबाइल, टैबलेट, मोबाइल, जूते और कपड़े आदि की ऑनलाइन बिक्री में तगड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद ई-रिटेल चेन फ्लिपकार्ट किराना कारोबार में भी हाथ आजमाने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले छह महीनों में ग्रॉसरी आइटम्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर सकती है।
जानकारी के मुताबिक कारोबार के लिए जरूरी तकनीक, गोदाम और कई बड़े ब्रांडों के साथ अपने करार को देखते हुए कंपनी ग्रॉसरी सेग्मेंट में हाथ आजमाने के बारे में गंभीरता से सोच रही है। हालांकि औपचारिक रूप से अभी फ्लिपकार्ट ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है।
माना जा रहा है कि वह तगड़ी तैयारी के साथ ग्रॉसरी बाजार में उतरेगी क्योंकि ऐमजॉन और स्नैपडील पहले से इस सेग्मेंट में मौजूद हैं। फ्लिपकार्ट इस सर्विस को लॉन्च करने के लिए किसी कंपनी को नहीं खरीदेगा। वह खुद इस बिजनस को शुरू करने जा रहा है। इस बिजनस में उतरने के बाद फ्लिपकार्ट का मुकाबला बिगबास्केट, जॉपनाउ और लोकल बनिया जैसी ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनियों से होगा। भारत की ऑनलाइन रिटेल इंडस्ट्री में अब वर्चस्व की लड़ाई का मैदान ग्रॉसरी रिटेल बन गया है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ऐमजॉन इंडिया ने किराना दुकानों के साथ मिलकर एक्सप्रेस डिलीवरी प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा कर चुका है। ऐमजॉन ने इसे 'किराना नाउ' के नाम से शुरू कर रहा है। कंपनी फिलहाल बंगलूरू में इसे प्रयोग के तौर पर चला रही है।

No comments:
Post a Comment