टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों को कई तरह के मोबाइल ऐप मुफ्त में देने के लिए एयरटेल जीरो प्लेटफार्म लांच किया है। इस प्लेटफार्म के जरिए ग्राहक बिना किसी डेटा शुल्क के ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। एयरटेल जीरो प्लेटफार्म पर मोबाइल ऐप बनाने वाले भी खुद को रजिस्टर करा कर ग्राहकों को अपने ऐप की मुफ्त सेवा दे सकते हैं।
एयरटेल के मुताबिक ऐप विकसित करने वाली बड़ी और छोटी दोनों ही तरह की कंपनियां एयरटेल जीरो प्लेटफार्म पर आकर अपने ऐप की मुफ्त सेवा ग्राहकों को दे सकती है। भारती एयरटेल के निदेशक (कंज्यूमर बिजनेस) एस. गोपालन के मुताबिक एयरटेल जीरो के माध्यम से लाखों छोटी कंपनियां उपभोक्ताओं तक पहुंच सकती हैं जिससे सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने ऐप विकसित करने वाली सभी कंपनियों को एयरटेल जीरो पर पंजीयन कराने के लिए कहा है ताकि वे एयरटेल के 20 करोड़ ग्राहकों तक अपनी पहुंच बना सके।

No comments:
Post a Comment