माइक्रोसॉफ्ट ने अपने दो नए स्मार्टफोन लूमिया 640 एक्सएल और लूमिया 640 लांच किए हैं। इनमें से लूमिया 640 एक्सएल सभी बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगा, पर लूमिया 640 की सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। लूमिया 640 एक्सएलकी कीमत 15,799 रुपये और लूमिया 640 की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी लूमिया 640 एक्सएल और लूमिया640 की खरीदारी पर ग्राहकों को 3,299 रुपये का ऑफिस 365 पर्सनल का सब्स्क्रिप्शन 12 महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त दे रही है। लूमिया 640 एक्सएल पर ग्राहकों को ऑनलाइन वैलेट मोबिक्विक के जरिए 1,000 रुपये मूल्य का रीचार्ज कैशबैक ऑफर दिया जा रहा ह। इसे पांच महीने तक न्यूनतम 200 रुपये प्रतिमाह के रीचार्ज पर भुनाया जा सकता है। स्मार्ट कैब सेवा ओला कैब्स ओला मनी रीचार्ज पर 800 रुपये मूल्य का कैशबैक ऑफर देगी जिससे ग्राहक 500 रुपये या इससे ज्यादा के पहले चार रीचार्ज पर प्रति रीचार्ज 200 रुपये की कैशबैक की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। लूमिया 640 की पांच इंच डिस्प्ले स्क्रीन तो 640 एक्सएल की 5.7 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन एचडी है। 640 में 8 मेगापिक्सल तो 640 एक्सएल में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। लूमिया 640 में 2500 एमएएच तो लूमिया 640 एक्सएल में 3000 एमएएच की बैटरी है।

No comments:
Post a Comment