उर्वरक बनाने वाली देश की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको ने वित्त वर्ष (2014-15) में अपने टर्नओवर में 18.48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते वित्त वर्ष में इफको का टर्नओवर 24,700 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2013-14 में 20,846 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इफको के की ओर से जारी वक्तव्य मुताबिक टर्नओवर में यह बढ़ोतरी सॉइल न्यूट्रिएंट्स की बिक्री बढ़ने के चलते हुई है।
इफको के प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी ने कहा कि मौजूदा समय में ग्लोबल और घरेलू स्तर पर आर्थिक परिदृश्य अनुकूल न रहने के बावजूद टर्नओवर में यह बढ़ोतरी काफी महत्वपूर्ण है। इफको के उर्वरकों की बिक्री बीते वित्त वर्ष में बढ़ कर 111 लाख टन पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 96.42 लाख करोड़ टन रही थी। कंपनी ने स्वयं उत्पादित किए उर्वरकों के साथ आयातित उर्वरकों की बिक्री भी की है। इफको के देश में पांच उर्वरक कारखाने हैं। यह उड़ीसा के पारादीप, गुजरात के कांडला और कालोन और उत्तर प्रदेश के फूलपुर और आंवला में स्थित हैं।

No comments:
Post a Comment