Tuesday, April 7, 2015

युवराज सिंह की कंपनी यूवी कैन युवा उद्यमियों को देगी फायनेंस

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बावजूद आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह जल्द ही कारोबार के मैदान में भी पारी शुरू करने वाले हैं। युवराज युवा उद्यमियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए फाइनेंस उपलब्‍ध कराएंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी नई कंपनी यूवी कैन वेंचर्स शुरू की है। इस कंपनी के जरिए युवराज अलग-अलग सेक्टर्स में कई तरह के प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं । यूवी कैन वेंचर्स ने एक टीम बनाई है, जो कंपनी को शुरु करने वालों को तकनीकी, वित्तीय और बाजार से जुड़ी सहायता देगी। युवी के वेंचर की शुरुआत आईपीएल-8 के बाद होगी । युवराज की नई कंपनी की शुरुआत 50 करोड़ रुपये की पूंजी से की जा रही है। तीन से पांच साल में इसे 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। शुरुआती पूंजी के तौर पर 50 करोड़ रुपये युवराज अपनी कमाई से ही लगाएंगे। युवी का कहना है कि देश की युवा पीढ़ी बहुत प्रतिभावान है और वह अपनी कंपनी के माध्यम से उन्हें अपना उद्यम शुरू करने में मदद करेंगे।
गौरतलब है कि खेल देश के जगत में सबसे ज्यादा कमाई क्रिकेटरों की ही होती है। खेल के साथ विज्ञापनों से भी इनकी काफी मोटी कमाई होती है। ऐसे में क्रिकेटर कई तरह के कारोबारों से जुड़े हैं, पर वेंचर कैपिटल के कारोबार में उतरने वाले युवराज सिंह पहले खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अधिकतर ज्यादातर पैसा खेल से संबंधित कंपनियों में लगाया है। सचिन तेंदुलकर मुख्य रूप से रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े हैं, तो रॉबिन उथप्पा ने टिफिन सर्विस कंपनी में निवेश किया है। युवी की कंपनी जिन क्षेत्रों में निवेश करने जा रही है उनमें हेल्थकेयर, खेल का सामान, फैशन, टूरिज्म और ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment