नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने इक्विटी बाजार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए स्कूली छात्रों को इससे जोड़ने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत एनएसई देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध 15 हजार स्कूलों में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को इक्विटी और शेयर बाजार के बारे में शिक्षित करेगा।
इसके साथ ही एनएसई स्कूलों में कार्यशालाओं का आयोजन कर शिक्षकों को को भी वित्तीय बाजार के बारे में प्रशिक्षण देगा, ताकि वह बच्चों को इस बारे में शिक्षा दे सकें। एनएसई के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 200 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अपनी सहमति भी दे दी है।
एनएसई की ओर से शिक्षकों के पहले बैच की ट्रेनिंग 20 जून को शुरू होने जा रही है। एनएसई की एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्णा ने बताया कि हमारे फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट (एफएमएम) कोर्स का उद्देश्य लोगों को अपने धन का कुशल प्रबंधन करने और इस बारे में सजगता व समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।
इसके लिए एनएसई ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की है जिससे कि भविष्य के छात्रों को वित्तीय बाजार के बारे में शिक्षित किया जा सके। हमारा यह कार्यक्रम देश में वित्तीय साक्षरता का प्रसार करके भारत को दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने के वृहद लक्ष्य का हिस्सा है। कार्यक्रम के दायरे में देश भर में 15 हजार स्कूलों को लाने का लक्ष्य है। इसके लिए एनएसई के मुंबई स्थित मुख्यालय में शिक्षकों के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है।
गौरतलब है कि सीबीएसई सत्र 2015-16 से कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए फायनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट का व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। इस वोकेशनल कोर्स का संचालन नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत किया जाएगा। इस कोर्स के तहत छात्रों को कक्षाओं में पाठ पढ़ाने के अलावा इंटरनेट के जरिए करीब 60 घंटे की ऑनलाइन शिक्षा भी दी जाएगी। कोर्स करने वाले छात्रों को एनएसई और सीबीएसई द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
सीबीएसई के निदेशक डा. एमवीवी प्रसाद राव ने स्कूलों को इस बारे में लिखे अपने पत्र में कहा है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय छात्रों में कौशल और दक्षता के विकास पर काफी ध्यान दे रहा है। भविष्य में रोजगार और नियोजन के मामले में एनएसक्यूएफ की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे समूचे परिदृश्य में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

We are urgently in need of Kidney donors with the sum of $500,000.00,
ReplyDeleteEmail: customercareunitplc@gmail.com
हमें तत्काल $ 500,000.00 की राशि वाले किडनी दाताओं की आवश्यकता है,
ईमेल: customercareunitplc@gmail.com