Wednesday, June 17, 2015

लांच हुई रेनो की क्रॉसओवर एमपीवी लॉजी प्रीमियम

फ्रांस की ऑटो कंपनी रेनो ने मं मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) श्रेणी में अपने क्रॉसओवर मॉडल लॉजी को लांच कर दिया है। इस की प्राइस रेंज 11.99 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) के बीच है। रेनो लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन दो वैरिएंटस लॉजी आरएक्सजेड 110 पीएस और लॉजी आरएक्सजेड 110 पीएस लांच किया है।

 1.5 लीटर के9के डीसीआई (कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन द्वारा युक्त, आरएक्सजेड 110 पीएस एक आठ सीटों वाली और आरएक्सजेड 110 पीएस सात सीटों वाली कार है। रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और एमडी सुमित साहनी ने कहा कि लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन के लांच के साथ हम नवाचार की प्रक्रिया जारी रखेंगे।

लॉजी प्रीमियम स्टेपवे एडीसन को असेर्टिव और डिसटिंकटिव स्टाइलिंग के साथ डिजाइन किया गया है। दोनों वैरिएंट एंटी लॉक ब्राकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, रियर वाइपर और डीफॉगर, रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडोज जैसे फीचर्स से लैस है।े रेनो के पास देश में पिछले वर्ष कार बाजार की सिर्फ दो फीसदी हिस्सेदारी थी। कंपनी ने इस वर्ष 9 अप्रैल को लॉजी की लांचिंग के साथ एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश किया है।

No comments:

Post a Comment