Sunday, June 21, 2015

पैनासोनिक ने लांच की छह हेडफोन की नई रेंज

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, घरेलू उपकरणों से लेकर मोबाइल फोन तक बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक ने संगीत के शौकीनों के लिए हेडफोनों की एक व्यापक रेंज भारतीय बाजार में पेश की है। कंपनी ने इस रेंज के तहत अलग-अलग तरह की खूबियों वाले छह हेडफोन पेश किए हैं। इनकी कीमतें 949 रुपये से लेकर 13,990 रुपये तक जाती हैं।

पैनासोनिक की इस रेंज की शुरुआत 949 रुपये की कीमत वाले आरपी-एचएस34 हेड फोन से शुरू होती है। 14.3 एमएम की ड्राइवर यूनिट वाला यह हेड फोन 10 हर्ट्ज से लेकर 25 किलो हर्ट्ज तक की ध्वनियों को पकड़ने व सुनाने में सक्षम है। इसके बाद 1,690 रुपये कीमत वाला एचबीडी 250 हेडफोन आता है, जिसमें न उलझने वाला फ्लैट केबल दिया गया है। यह दोनों ही हेडफोन पांच रंगों में उपलब्ध हैं।

रेंज के बाकी चार हेड फोन काले रंग में पेश किए गए हैं। इनमें आरपी-एचएक्सएस 400 की कीमत 2,899 रुपये, आरपी-बीटीडी 10 की कीमत 8,990 रुपये, आरपी-एचसी 800 की 11,990 रुपये रखी गई है, जबकि 13,999 रुपये की कीमत वाला आरपी-डीजे 1210 इस रेंज का सबसे हाई एंड हेड फोन है।

No comments:

Post a Comment