Wednesday, June 17, 2015

आईसीआईसीआई बैंक में कामथ की जगह लेंगे शर्मा

आईसीआईसीआई बैंक ने एमके शर्मा को बैंक का नया गैर कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड वाइस चेयरमैन रहे शर्मा अब तक इस पद को संभाल रहे केवी कामथ की जगह लेंगे, जो अगले माह ब्रिक्स बैंक के पहले प्रेसिडेंट के रूप में पदभार संभालने जा रहे हैं।

आईसीआईसीआई बैंक की ओर से इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि शर्मा की नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकीय मंजूरियां अभी ली जानी हैं। इन मंजूरियों के बाद शर्मा की नियुक्ति 1 जुलाई या आरबीआई की ओर से मंजूरी मिलने की तारीख में से जो भी पहले होगी से प्रभावी मानी जाएगी।

शर्मा कई कंपनियों के देश की कई बड़ी कंपनियों के निदेशक मंडल से स्वतंत्र निदेशक के रूप में जुड़े रहे हैं। वह सरकार की ओर से गठित कंपनी कानून और कॉरपोरेट गवर्नेंस संबंधी समितियों के सदस्य भी रहे हैं। इस समय भी वह आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और आईसीआईसीआई प्रूडेेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के स्वतंत्र निदेशक हैं।

No comments:

Post a Comment