एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए पेजैप नाम के एक भुगतान समाधान की शुरुआत की है। इए मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके मोबाइल फोन टॉप-अप से लेकर तत्काल मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, शॉपिंग, यात्रा और मूवी टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि विदेशों में छुट्टियों के लिए टिकट खरीदने जैसे काम भी महज एक क्लिक में किए जा सकेंगे। पेजैप के अंदर स्मार्ट बाय नाम से एक आभासी मेगा मार्केट प्लेस दिया गया है। यह एक मॉल की ही तरह आपकी खरीदारी संबंधी जरूरतों तक को पूरा करता है।
एचडीएफसी बैंक का कहना है कि उसकी ओर से शुरू की जा रही इस सुविधा से मोबाइल उपकरणों के माध्यम से होने वाले भुगतान और खरीदारी में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। पेजैप एचडीएफसी बैंक की ओर से डिजिटल बैंकिंग की पेशकश ‘गो डिजिटल’ के तहत एक नवीनतम पहल है। यह बैंक की मुख्य डिजिटल सोच ‘बैंक आपकी मुट्ठी में’ से मेल खाता है, जिसमें ग्राहक के हाथ में बैंकिंग की शक्ति दी जाती है।
पेजैप और स्मार्टबाय के जरिए ग्राहकों को एक साथ फ्लिपकार्ट, क्लीयरट्रिप, गोआईबिबो, एक्सपीडिया जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टलों के सभी सौदे एवं ऑफर वगैरह उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल, डीटीएच के रिचार्ज एवं बिल भुगतान की सुविधा भी मिल रही है। पेजैप एकल पिन का उपयोग कर जल्दी और आसानी से चेकआउट सुनिश्चित करने वाली देश की पहली वन-क्लिक भुगतान प्रणाली है।
पेजैप में हर खरीदारी के लिए बार-बार क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबरों और उनके सुरक्षा कोड दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा पेजैप किसी सौदे की प्रामाणिकता का निर्धारण करने के लिए कार्ड नंबर के साथ बैंक में पंजीकृत उपकरण का मिलान करके सुरक्षा को बढ़ाता है।
पेजैप के साथ उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी का उपयोग कर किसी को भी तुरंत मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऐप्लिकेशन में नेटसेफ वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय कार्ड भी बनाया जा सकता है। इसमें दैनिक या मासिक सीमा पर कोई प्री-पेड कार्ड प्रतिबंध नहीं, क्योंकि इसमें भुगतान संबद्ध कार्डों के माध्यम से किया जाता है। भुगतान करने के लिए पैसा डालने (लोड मनी) की भी कोई जरूरत नहीं होती।

No comments:
Post a Comment