आयशर पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड ने देश के पहले पर्सनल यूटिलिटी वाहन ‘मल्टिक्स’ को पेश किया है। यह वाहन अपनी श्रेणी का अकेला और अनूठा है, जो न सिर्फ कार की तरह आपको और आपके परिवार को यात्रा कराता है, बल्कि आपके कारोबार में यह पिकअप वाहन की तरह काम में आता है। इससे घर और दुकान के लिए तीन किलोवाट तक की बिजली भी ली जा सकती है। यह वाहन देश का पहला पर्सनल यूटिलिटी वाहन है और इसे व्यावसायिक वाहन की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
मल्टिक्स के उत्पादन संयंत्र के दौरे के दौरान आयशर मोटर्स के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने बताया कि इस वाहन को वैसे कारोबारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्वतंत्र रूप से अपना कारोबार करते हैं। इस तरह के कारोबारियों की संख्या देश में करीब 5.8 करोड़ है।
पांच लोगों के बैठने वाले इस वाहन में मय सामान परिवार के साथ सफर किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर कारोबार से संबंधित सामान लाद सकते हैं और इसका उपयोग जेनरेटर की तरह भी कर सकते हैं। इसमें एक्स पोर्ट की सुविधा है जिसके जरिए आसानी से बिजली की आपूर्ति मिलती है। इससे घर की बिजली चलाई जा सकती है अथवा वाटर पंप या डीजे भी चला सकते हैं।
लाल ने बताया कि इस वाहन में विश्वसनीय डीजल इंजन का प्रयोग किया गया है जो एक लीटर में 28.45 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें 225 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे यह हर तरह की सड़कों पर आरामदायक रहती है। इस वाहन के दो वैरिएंट होंगे और यह चार रंगों में उपलब्ध होगा। इस वाहन की शुरुआती कीमत 2,32,850 रुपये (एक्स शोरूम जयपुर) होगी।
लाल ने बताया कि लांच से पहले इस वाहन की विश्वसनीयता, सुरक्षा और टिकाऊपन की कड़ी जांच की गई है। इसे 18 लाख किलोमीटर चला कर परखा गया है और परख में खरा उतरने के बाद इसे लांच किया गया है। इसकी जांच भारत में विशेष रूप से बनाए ट्रैक पर की गई है और इसके अलावा इसे अमेरिका स्थित दुनिया के सबसे कठिन ट्रैक पर भी इसे परखा गया है।
उन्होंने बताया कि मल्टिक्स संयंत्र की उत्पादन क्षमता 60,000 सालाना है जिसे बढ़ाकर 1,20,000 सालाना किया जा सकता है। संयंत्र में रोबोटिक वेल्ड लाइन है जिससे वाहन निर्माण में उत्कृष्टता बनी रहती है। इनहाउस पेंट सिस्टम होने से रंग क्वालिटी के मानकों पर हमेशा खरे उतरते हैं।
आयशर पोलारिस प्राइवेट लिमिटेड आयशर और अमेरिका की पोलारिस की समान भागीदारी वाली कंपनी है। पोलारिस पावर स्पोर्ट्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है और इसकी विशेषज्ञता मिलिट्री वाहनों के अलावा ऑल टेरेन व्हीकल बनाने में है। लाल ने बताया कि मल्टिक्स को तैयार करने में डिजाइन से लेकर उत्पादन तक 350 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

No comments:
Post a Comment